समस्तीपुर, फरवरी 1 -- शादी-विवाह, त्योहार और धार्मिक आयोजनों की कल्पना बिना मिठाई और नमकीन के अधूरी मानी जाती है। ऐसे हर शुभ अवसर की मिठास जिनके हाथों से तैयार होती है, वही हलवाइ समाज आज अपने अस्तित्व और भविष्य को लेकर गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। भारतीय खाद्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा यह पारंपरिक व्यवसाय आज आर्थिक दबाव, बदलते बाजार और असमान प्रतिस्पर्धा के कारण संकट में नजर आ रहा है। हलवाई समाज न केवल स्वाद और व्यंजनों से जुड़ा है, बल्कि यह हमारी परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक संस्कृति का प्रतीक भी है। जन्मोत्सव से लेकर विवाह, पूजा-पाठ से लेकर पर्व-त्योहार तक हर अवसर पर मिठाइयों का विशेष महत्व रहता है। शहरों में तो छोटे-बड़े हर आयोजन में मिठाई की मांग बनी रहती है, जिससे हलवाई व्यवसाय का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसके बावजूद इस पेशे ...