लखनऊ, फरवरी 4 -- आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में बिजनेस व कारोबार शुरू करना बेहद आसान हो जाएगा। इसके लिए दफ्तरों के चक्कर, लंबी फाइलों और महीनों की प्रतीक्षा खत्म होगी। सरकार व्यापार करने का अधिकार अधिनियम के जरिए ऐसी व्यवस्था लाने की तैयारी में है, जिसमें हलफनामे और स्व-घोषणा के आधार पर ही व्यवसाय करने की मंजूरी मिल सकेगी। यह कदम सीधे तौर पर पुराने लाइसेंस-परमिट राज पर प्रहार माना जा रहा है और खासकर सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों के लिए गेम-चेंजर होगा। अब तक किसी भी नई इकाई को शुरू करने या मौजूदा कारोबार के विस्तार के लिए दर्जनों विभागों से अनुमति लेनी पड़ती थी। फायर, प्रदूषण, श्रम, नगर निकाय जैसे कई स्तरों की मंजूरी में महीनों लग जाते थे। लेकिन अब प्रस्तावित व्यवस्था में पात्र इकाइयों को केवल हलफनामा और स्व-प्रमाण पत्र देना होगा, जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.