कौशाम्बी, फरवरी 28 -- हलधर स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को वार्षिक सम्मान समारोह एवं होली मिलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। स्कूल में वर्ष भर आयोजित इंग्लिश स्पीच, ड्राइंग, राइटिंग एवं साफ-सफाई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा एक से नौ तक के 180 छात्र-छात्राओं को विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल संगीता सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वह शिक्षा से जुड़ी हर गतिविधि और प्रतियोगिता में पूरी मेहनत और ईमानदारी से भाग लें तथा सदैव अव्वल आने का प्रयास करें। एक-दूसरे से ईर्ष्या करने के बजाय सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना रखें। आज की छोटी-छोटी उपलब्धियां ही भविष्य में बड़े सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.