हलधर किसान यूनियन का सदस्यता अभियान तेज
बदायूं, अप्रैल 10 -- भारतीय हलधर किसान यूनियन ने संगठन विस्तार के लिए गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने गुधनी, बमेढ़ और बांस बरोलिया में जनसंपर्क कर 55 किसानों को सदस्यता दिलाई। यह अभियान 25 अप्रैल तक जारी रहेगा। राहुल सोलंकी ने बताया सात मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में भव्य रोड शो निकाला जाएगा, जो जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा। इस दौरान प्रदेश सचिव विजनेश सोलंकी, मंडल अध्यक्ष मृगांक जैन उर्फ टीटू, जिला उपाध्यक्ष नरेश चंद्र और जिला सचिव पंकज सोलंकी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे और किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.