कौशाम्बी, जून 17 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सिराथू तहसील क्षेत्र के अफजलपुर सातों का मजरा मिर्जापुर गांव की एक महिला का आरोप है कि उसकी पुस्तैनी जमीन पर गांव के कुछ लोग अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है और हलका लेखपाल से साठगांठ कर प्लाटिंग कर बेच रहे हैं। पीड़िता ने एसडीएम सिराथू को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।सिराथू तहसील क्षेत्र के अफजलपुर सातों का मजरा मिर्जापुर गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी राम किशोर ने एसडीएम सिराथू को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में उसकी पुस्तैनी बंजर की जमीन पर कई पेड़ खड़े हैं। निर्मला देवी का आरोप है कि गांव के कुछ भू-माफिया किस्म के लोग उक्त जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है और हलका लेखपाल से सांठगांठ कर अवैध रूप से प्लाटिंग किया जा रहा है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।...