भोपाल, मार्च 2 -- मध्य प्रदेश पुलिस ने आबकारी कांस्टेबल ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 12 उम्मीदवारों पर एफआईआर दर्ज की है। इनपर परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी की आशंका जताई गई है। सिस्टम अलर्ट से खुलासा हुआ है कि इन्होंने 100 प्रश्नों वाला प्रश्न पत्र महज आखिरी के 15 मिनट में ही पूरा कर लिया था। इससे पहले सभी उम्मीदवार सिर्फ स्क्रीन को स्क्रॉल कर रहे थे। मामले में पुलिस ने उम्मीदवारों और एक अन्य आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। परीक्षा 243 पदों को भरने के लिए 9 सितंबर से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी जिसमें 1,10,032 उम्मीदवार शामिल हुए थे। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने परीक्षा आयोजित की थी। 5 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया गया तो बोर्ड ने 12 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक लिया।पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.