मुजफ्फरपुर, जून 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर के ज्यादातर इलाकों के बाशिंदे बिजली कटौती से शनिवार को बेहाल रहे। पूरे दिन बिजली की आंख-मिचौनी चलती रही। हर 20 मिनट पर बिजली जाती और करीब एक घंटे बाद आती रही। ट्रांसफॉर्मर पर ओवरलोडिंग के कारण ट्रिपिंग की समस्या भी लगातार बनी रही।एमआईटी, दाउदपुर कोठी, ब्रह्मपुरा, मिठनपुरा, रामदयालु, भगवानपुर, पक्की सराय, चंदवारा समेत शहर के अधिकांश इलाके इससे प्रभावित रहे। दिन में तेज धूप और रात में उमस के बीच बिजली के बिना लोग परेशान रहे। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा दिक्कत में रहे। बिजली कंपनी के अनुसार मांग बढ़ने से फीडरों पर लोड ज्यादा हो गया है। यह भी पढ़ें- तेज धूप के बीच गर्मी और उमस ने किया परेशान ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफॉर्मर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं। इससे कटौती ...