नई दिल्ली, मार्च 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण समेत कार्गो हब का उद्घाटन किया। इस दौरान विकास की नई तस्वीर पेश करते हुए कहा कि इस एयरपोर्ट से हर दो मिनट में एक विमान उड़ान भरेगा। पीएम मोदी ने जेवर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, वैश्विक संकट के इस दौर में भी भारत ने अपना तीव्र विकास जारी रखा है। उन्होंने कहा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, पिछले कुछ हफ्तों में पूरी हुई यह चौथी बड़ी परियोजना है। इसी दौरान नोएडा में एक विशाल सेमीकंडक्टर कारखाने का उद्घाटन हुआ। साथ ही, देश की पहली दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल ने रफ्तार पकड़ी और मेरठ मेट्रो का विस्तार हुआ। आज आप सभी के सामने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने आगे कहा, ये परियोजनाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.