नई दिल्ली, जून 4 -- शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जिनकी कीमत 100 रुपये से भी कम है लेकिन वो गुरुवार को डिमांड में रहे। ऐसा ही एक स्टॉक कालिंद लिमिटेड का है। इस कंपनी के स्टॉक में तेजी ऐसे समय में आई है जब कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट शेयरधारकों की मंजूरी के बाद घोषित की जाएगी। आइए डिटेल जान लेते हैं।शेयर का परफॉर्मेंस सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को कालिंद लिमिटेड के शेयर 93.12 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 97.11 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के करीब 4 पर्सेंट उछाल को दिखाता है। बता दें कि शेयर के 52 हफ्ते का लो 8.54 रुपये और 52 हफ्ते का हाई 106 रुपये है। कहने का मतलब है कि शेयर ने एक साल की अवधि में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे दिया है।कंपनी के ऐलान क...