पटना, मार्च 19 -- राज्य में चल रहे विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम को लेकर निगरानी और सख्त होगी। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने साफ कहा है कि वे प्रत्येक 15 दिन पर सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा करेंगे, ताकि काम में तेजी बनी रहे और तय समय पर लक्ष्य पूरा हो सके। उपमुख्यमंत्री ने सभी जिलों के बंदोबस्त अधिकारियों को रोजाना तय लक्ष्य के हिसाब से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर दिन का लक्ष्य तय हो, शाम में उसकी समीक्षा हो और उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए। काम में सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पहले चरण के 20 जिलों के 89 अंचलों में सर्वेक्षण का काम इस साल के अंत तक हर हाल में पूरा करना है। अभी तक 67 फीसदी से ज्यादा मौजों का ड्राफ्ट पब्लिकेशन हो चुका है, जबकि 33 फी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.