नई दिल्ली, अगस्त 25 -- स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन गया है कि इसके बिना कुछ घंटे बिताना भी मुश्किल लगता है, इसलिए ज्यादतर फोन हाथ में रहता है। ऐसे में अगर फोन हाथ से गिर जाए, स्क्रीन टूट जाए या पानी में भीग जाए तो टेंशन होना लाजमी है। अब एक नई स्टडी ने बताया है कि ऐसे मामलों में भारतीय यूजर्स आखिर क्या करते हैं। OneAssist और Hansa Research की ओर से की गई 'The Great Indian Smartphone Protection Crisis' स्टडी में स्मार्टफोन को होने वाले नुकसान और Protection Plan को लेकर कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 82% भारतीयों ने कम से कम एक बार अपना स्मार्टफोन गिराया है, जबकि 72% लोगों ने किसी न किसी तरह का accidental damage झेला है। सबसे ज्यादा चर्चा उस आंकड़े की हो रही है जिसमें 29% भारतीयों ने पानी से खराब हुए फोन क...