नई दिल्ली, मई 28 -- वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में जलवा बरकरार है। जारी सीजन में 72 मैच खेले जा चुके हैं लेकिन वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने रहे हैं। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर धमाकेदार पारी खेली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने के काफी करीब थे लेकिन 97 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि उनकी इस पारी ने चौतरफा तारीफें बटोरी है। भारत के पूर्व क्रिकेटर अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के इस महज 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी की मानसिक परिपक्वता को देखकर हैरानी जताई है। उन्होंने मजाक में वैभव के पैरेंट्स को सलाह दी है कि इस असाधारण कामयाबी को देखते हुए उनके माता-पिता को उन्हें बुरी नजर से बचाकर रखना चाहिए।बुरी नजर से बचाओ रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बता...