हर हाल में नागरिकों को पर्याप्त पेयजल मिले : योगेंद्र
रांची, अप्रैल 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को नेपाल हाउस में विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली व लंबित फाइलों की स्थिति की जांच की। अचानक हुए इस निरीक्षण से कार्यालय में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। मंत्री ने कई शाखाओं का दौरा कर कर्मचारियों से सीधे बातचीत की और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पाया कि कुछ मामलों में फाइलें अनावश्यक रूप से लंबित हैं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आगामी गर्मी के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति को लेकर विशेष निर्देश दिए। कहा कि हर हाल में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कार्य को युद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.