गोरखपुर, मार्च 3 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को हर हाल में जाममुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में योगी ने कहा कि शहर में जाम पर नियंत्रण को लेकर फुलप्रूफ प्लान बनाएं। ट्रैफिक प्रबंधन को और सुदृढ़ करें। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराएं। रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करें। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा कराएं। इसके साथ ही सीएम योगी कहा कि घंटाघर स्थित बंधु सिंह पार्क में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग-कामर्शियल कॉम्प्लेक्स का काम जल्द से जल्द पूरा करें। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं। योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश द...