शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- विश्व हृदय दिवस पर सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें हृदय स्वास्थ्य के साथ फर्स्ट एड और सीपीआर के महत्व पर चर्चा की गई। सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि दुर्घटना, अचानक बीमारी या आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने से पहले दिया गया सही प्राथमिक उपचार जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फर्स्ट एड और सीपीआर का प्रशिक्षण आम नागरिकों तक पहुंचाना जरूरी है। कारखानों, विद्यालयों, कार्यस्थलों, पुलिस-प्रशासन, रोडवेज और वाहन चालकों को भी इसका प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस जिले में फर्स्ट एड और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशालाओं की श्रृंखला शुरू करने की पहल करेगा। अचानक हृदय गति रुकने पर शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान प्रशिक्षि...