मैनपुरी, मार्च 21 -- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने नव-निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित समारोह में लाभार्थियों को आधुनिक टूलकिट्स वितरित किए। उन्होंने 25 इलेक्ट्रॉनिक चाक, 6 पगमिल, 8 दोना-पत्तल मशीन और 11 पॉपकॉर्न मेकिंग मशीनें प्रदान कीं। साथ ही, प्रत्येक विकास खंड के दो-दो उत्कृष्ट ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर हाथ को काम देना है। उन्होंने कहा कि कुटीर उद्योगों को नई तकनीक से जोड़कर ही हम वैश्विक प्रतिस्पर्धा में टिक सकते हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग पर भी विशेष बल दिया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की नीति हर पेट को अनाज...