हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ 'गोला छोटी काशी' पहुंचे कांवड़िए, हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद
लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- सावन के पावन अवसर पर पौराणिक धार्मिक नगरी गोला छोटी काशी में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार से ही दूर-दूर से कांवड़ियों के जत्थे शहर में पहुंचने लगे हैं। गोला-कस्ता मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों से पूरी तरह गुंजायमान हो उठा है। हाथों में पवित्र गंगाजल और आकर्षक कांवड़ लिए श्रद्धालु पूरी निष्ठा और भक्ति भाव के साथ आगे बढ़ रहे हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे ये कांवड़िए रविवार को विश्राम करेंगे और सोमवार सुबह तड़के बाबा भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।कांवड़ यह भी पढ़ें- छोटी काशी के लिए चल पड़े कांवड़िए, गूंजे नारे यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। श्रद्धालुओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.