गौरीगंज, जुलाई 28 -- अमेठी,संवाददाता। सावन माह से पहले अषाढ़ के आखिरी सोमवार को जनपद के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। हर-हर महादेव के जयकारों और ऊं नमः शिवाय के मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर गूंज उठे। इस बार सावन में चार ही सोमवार पड़ने के कारण श्रद्धालुओं ने अषाढ़ माह के अंतिम सोमवार से ही व्रत आरंभ कर दिया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन में पांच सोमवार का व्रत सबसे फलदायी माना जाता है। लेकिन इस वर्ष पंचांग के अनुसार सावन में केवल चार सोमवार हैं। इसी कारण शिवभक्तों ने परंपरा न टूटे, इसके लिए आषाढ़ के अंतिम सोमवार से ही व्रत शुरू कर दिया। मां कालिका मंदिर के पुजारी श्री महाराज ने बताया कि सावन में भगवान शिव की विशेष पूजा का विधान है। पांच सोमवार का व्रत रखने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह भी पढ़ें- महादेव का किया जलाभिषे...