मोतिहारी, अगस्त 3 -- अरेराज, निस। बाबा सोमेश्वर नाथ की नगरी अरेराज में सावन की प्रथम सोमवारी को सूखे कुएं में स्थापित बाबा सोमेश्वर नाथ के कामना परक पंचमुखी शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर बढ़ गई की संपूर्ण मेला क्षेत्र भगवाधारी श्रद्धालुओं से पट गया। बाबा सोमेश्वर नाथ का मंदिर दिनभर हरहर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। भीड़ का अदभुत नजारा देख उसे नियंत्रित करने में मंदिर प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों सहित दंडाधिकारी,पुलिस अधिकारी सहित सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूटने लगे। रविवार की दोपहर से प्रथम सोमवारी को लेकर जलाभिषेक करने के लिए कावरियों की भीड़ जमा होने लगी थी। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालयजिला प्रशासन की तैयारी भीड़ के दबाव को देखते हुए पीठ...