नई दिल्ली, अगस्त 3 -- सरसमल, नूंह नूंह से बृजमण्डल जलाभिषेक यात्रा श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द के माहौल में जारी है। नल्हड़ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के बाद हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत शिविर लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शर्बत और फलों की व्यवस्था की गई है। मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा किए जा रहे स्वागत ने यात्रा को विशेष पहचान दी है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह के साथ भाईचारे का संदेश भी दिखाई दे रहा है।नल्हड़ महादेव मंदिर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना नल्हड़ महादेव मंदिर में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के ...