जहानाबाद, फरवरी 15 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिवालयों व अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। करपी के तेर्रा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर, शहस्त्र लिंगी महादेव तथा नादी शिव मंदिर व अन्य शिवालय सजाए गए थे। मंदिरों को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया था। आने-जाने वाले मार्ग पर रॉलेक्स तथा प्रवेश द्वार बनाए गए थे। मंदिर में भगवान शिव का विविध प्रकार से अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक, विलवाभिषेक के अलावा पंचामृत से भगवान शिव का विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक किया। बेलपत्र, विभिन्न प्रकार के पुष्प और रुद्राक्षों से शिवलिंग की सजावट की गई थी। आस...