जमुई, फरवरी 17 -- खैर । निज संवाददाता आस्था और वश्विास की नगरी गद्धिेश्वर नाथ धाम मन्दिर में वर्ष में इसी दिन ऐतिहासिक मन्दिर परिसर में सोमवार के दिन भक्तों की भारी भीड़ और लोगों ने उनके शिवलिंग पर बेलपत्र व पुष्प अर्पित किये । इस मंदिर परिसर में अहले 4 बजे सुबह ही श्रद्धालु गण पंक्तिबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे । विवाहोत्सव के समापन के बाद सरकारी पूजा और आम लोगों के दर्शनार्थ मंदिर का पट खुला और हर हर महादेव के जय घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा । महाशिवरात्रि रविवार कि देर रात शिव पार्वती विवाह का कार्यक्त्रम हुआ महादेव की बारात सजी और सभी देवी देवताओं की एक झांकी निकली । स्थानीय लोगों में सैकड़ो पुरुष एवं महिलाएं शिव विवाह देखने के लिए उत्सुक रहे और रात भर जागरण किया ।सोमवार के दिन गद्धिे श्वर मंदिर में पूजा के बाद श्रद्धालु गण गद्...