सीवान, जून 18 -- गोरेयाकोठी, एक संवाददाता। गोरेयाकोठी प्रखंड के खुलासा में आयोजित भव्य शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ के दौरान हर हर महादेव के जय घोष से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति में बना हुआ था। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भक्त आनंद सागर में गोते लगाते रहे। इस पावन अवसर पर गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेश कान्त सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।​महायज्ञ में पहुंचे विधायक ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक समरसता बढ़ती है। मौके पर पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह,​ बीडीसी रामा सिंह ​तारकेश्वर सिंह,​ विनय गिरि,​हृदया नंद सिंह, राजन कुमार सिंह, अ...