हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय
पीलीभीत, अगस्त 18 -- पीलीभीत। सावन के पावन तीसरे सोमवार को पीलीभीत नगरी से लेकर ग्रामीण अंचलों तक शिवभक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली। सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। शिवालयों में गूंजते हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को गंगाजल, दूध, दही, घृत, शहद, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजन किया तथा परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की प्रार्थना की। शहर के प्रमुख गौरीशंकर मंदिर और अर्द्धनारीश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में तड़के चार बजे से ही अभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। हाथों में पूजन सामग्री और गंगाजल लिए श्रद्धालु अपनी बारी की प्रतीक्षा में कतारबद्ध नजर आए। दिन बढ़ने के साथ मंदिरों में भक्तों की संख्या भी ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.