खगडि़या, जून 18 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के शिव मंदिर बैसा५ में आयोजित चार दिवसीय यज्ञ के तीसरे दिन गुरुवार संध्या भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान शिव, कार्तिकेय एवं श्रीगणेश की सुसज्जित प्रतिमाओं के साथ निकले भव्य नगर भ्रमण में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी जयघोष से बैसा, मड़ैया और आलम बाजार क्षेत्र देर शाम तक गुंजायमान रहा। शिव मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। विशेष रथ पर विराजमान देव प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग धार्मिक ध्वज एवं भक्ति गीतों के साथ यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यज्ञ संचालक कैलाश पति ने बताया कि महायज्ञ...