हापुड़, अगस्त 4 -- सावन माह के पहले सोमवार को लेकर नेशनल हापुड़ और मुरादाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये अपने अपने मार्ग से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देख पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहते हुए यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के सिखेड़ा एग्जिट प्वाइंट पर भारी वाहन नहीं उतरने दिए जा रहे हैं। हरिद्वार व बृजघाट से कांवड़ में गंगा जल भरकर लौट रहे बरेली, अमरोहा, मुरादाबाद, बदायूं, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ल आदि क्षेत्र के कांवड़ियां नेशनल हाईवे मार्ग से होकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- सावन का पहला सोमवार : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा...