रामपुर, अगस्त 8 -- रामपुर। सावन के पावन महीने के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कें पूरी तरह से शिवभक्ति के रंग में रंग गई हैं। शनिवार को चारों ओर बम बम भोले और हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारों की गूंज सुनाई दी। कांवड़ियों के जत्थे हाथों में गंगाजल और भव्य कांवड़ लिए अपनी मंजिल की ओर तेजी से बढ़ते दिखाई दिए,जिससे पूरा हाईवे भगवामय नजर आया। सड़कों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कोई पैदल लंबी दूरी तय कर रहा था तो कोई ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखा। डीजे की धुनों पर बजते शिव भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: शिव की भक्ति में डूबा सहारनपुर, बोल बम के जयकारों की गूंजसेवा शिविरों में उमड़ा जनसैलाब कांवड़ियों की सुविधा और सेवा के लिए हाईवे के दोनों ओर जगह-जगह सामाजिक औ...