हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजा क्षेत्र, निकली भव्य कलश यात्रा
घाटशिला, मई 15 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की गामारिया पंचायत के मालुआ गांव में स्थित बाबा बिशेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को समस्त ग्रामीणों के सहयोग से एक दिवसीय भव्य यज्ञ सह धार्मिक अनुष्ठान का अत्यंत श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। जिसने पूरे क्षेत्र के वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और पावनता से सराबोर कर दिया। इस महायज्ञ का शुभारंभ 108 महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए पुरुष व महिलाएं लगभग 2 किलोमीटर पैदल दूरी तय कर रांगड़ो खाल पहुंचे, जहां से पवित्र जल भरकर और गाजे-बाजे के साथ 'हर-हर महादेव' व 'जय शिव शंभू' के गगनभेदी जयघोष करते हुए गांव की परिक्रमा कर यज्ञ मंडप तक पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.