रांची, मार्च 6 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाटूक बाजोटोली में आयोजित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों की भागीदारी से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। शुक्रवार को पाटूक, पतरातु, सोस, ओपा सहित आसपास के कई गांवों से पहुंची एक हजार से अधिक महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में बाजे-गाजे और धार्मिक नारों के साथ जुलूस के रूप में बुचाओपा डैम पहुंचीं। वहां विधि-विधान से जल भरकर महिलाएं कलश लेकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचीं। इस दौरान पूरे मार्ग में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कलश यात्रा में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, ग्रामीण और आयोजन समिति के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। गांव में इस धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में खासा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.