सीतापुर, अगस्त 25 -- सीतापुर, संवाददाता। सावन के अंतिम सोमवार को जिले भर के शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जिले के प्रमुख शिवलायों में कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस मौके पर शिव मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। सुबह से ही शिव मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठे। यह भी पढ़ें- संध्या आरती के बाद भजन-कीर्तन में जुट गए शिव भक्तभक्तों की हलचल शिवभक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सावन के आखिरी सोमवार को लेकर शिवभक्तों, वो चाहे महिला हो या पुरुष, अच्चे हो या बूढ़े सभी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के श्यामनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने भगवान शिव के दर्शन किए और दूध, दही, बेलपत्र, आक, भांग, गन्ना, धतूरा, ...