हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजे
रामपुर, अगस्त 17 -- पवित्र सावन माह के अवसर पर पूरे क्षेत्र के शिवालय हर-हर महादेव और हर-हर बम-बम के जयकारों से गुंजायम हो उठे। तड़के से ही मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं और कांवरियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। विभिन्न पवित्र नदियों से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह तड़के मंदिर के कपाट खुलते ही मुख्य पुजारी द्वारा विशेष आरती की गई, जिसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ। कांवरियों के जत्थों ने नाचते-गाते और भोलेनाथ के भजनों पर झूमते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, दही, शहद और गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान पूर्वक अभिषेक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.