रिषिकेष, अप्रैल 23 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में पतित पावनी गंगा का जन्मोत्सव गंगा सप्तमी के रूप में धूमधाम से मनाया गया। त्रिवेणीघाट पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक और पूजन किया। विशेष गंगा आरती में हर-हर गंगे, जय मां गंगे के स्वर और घंटे घड़ियालों से समूचा त्रिवेणीघाट गुंजायमान रहा। गुरूवार को गंगा सभा ने त्रिवेणी घाट में गंगा सप्तमी पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहूतियां डाली। उसके बाद गंगा पूजन कर गंगा का दुग्ध अभिषेक किया। जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई। हवन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गंगा सप्तमी का पर्व सनातन परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का पुनः प्रा...