हर-हर गंगे के उद्घोष से गुंजायमान हुआ एटा
एटा, मई 25 -- ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष दशमी को जिले भर में गंगा दशहरा पर्व की धूम रही। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर ब्राह्मण, पुरोहितों और मान्य पक्ष के लोगों को दानपुण्य किया। सोमवार को जिले के हजारों श्रद्धालुओं ने कछला, लहरा और सोरों आदि गंगा घाटों पर पहुंच श्रद्धा डुबकी लगाई और मां गंगा का पूजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने दीपदान करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आचार्यों के सानिध्य में घाटों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है, इसी आस्था के साथ शहर से लेकर जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वृद्ध, य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.