फतेहपुर, जून 25 -- फतेहपुर। सीडीओ पवन कुमार मीना ने गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रत्येक माह कम से कम एक हजार आभा आईडी का पंजीकरण कराएं। इससे कम पंजीकरण होने पर संबंधित एमओवाईसी और बीसीपीएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। सीडीओ ने प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतान शीघ्र कराने, देवमई, असोथर और विजयीपुर में संस्थागत प्रसव का प्रतिशत बढ़ाने और स्वास्थ्य योजनाओं की पोर्टलों पर सही फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, टीकाकरण, हाईरिस्क मामलों की निगरानी और आयुष्मान भारत योजन...