हर स्कूल में होगी 'स्वास्थ्य सुरक्षा पेटिका', बच्चों को मिलेगा फौरन इलाज
आजमगढ़, जून 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए अब परिषदीय विद्यालयों में 'स्वास्थ्य सुरक्षा पेटिका' लगाई जाएगी। बच्चों को बीमार होने पर उन्हें फौरन इलाज मिलेगा। एमबीबीएस चिकित्सकों के परामर्श से स्वास्थ्य सुरक्षा पेटिका से बच्चों को दवाएं दी जाएंगी। शिक्षा महानिदेशक कार्यालय से निर्देश जारी होने के बाद बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को अपने स्कूलों में स्वास्थ्य सुरक्षा पेटिका लगवाने के लिए कहा है। जिले के सभी 2706 परिषदीय विद्यालयों में 'स्वास्थ्य सुरक्षा पेटिका' (फर्स्ट एड बॉक्स) की व्यवस्था की जाएगी। जिससे किसी भी छात्र-छात्रा के अचानक बीमार होने या मामूली चोट लगने पर तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस व्यवस्था से जिले के करीब ढाई लाख विद्यार्थियों को सीधा लाभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.