नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, व. सं.। सरस्वती विहार स्थित एसबीवी सी-ब्लॉक स्कूल में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का दिल्ली सरकार में शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को उद्घाटन किया। स्वीमिंग पूल का निर्माण 2.60 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह स्विमिंग पूल छात्रों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली का हर स्कूल 'निपुण सर्टिफाइड' बने। इसमें छात्र अपनी कक्षा के स्तर के अनुसार हर विषय में दक्ष हो। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के साथ खेलों के विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। इससे छात्रों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिले और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस मौके पर सूद ने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकार ने दिल्ली मे...