मधेपुरा, अप्रैल 15 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। ऊर्जा विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत पूरे अप्रैल महीने में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां दर्ज की गई शिकायतों का 72 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित और सरल समाधान उपलब्ध कराना है। शिविरों में बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों का सुधार, विद्युत आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं और अन्य शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। मधेपुरा विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार और उदाकिशुनगंज विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन ने कहा कि विशेष शिविर में उपभोक्ताओं की जिन प्रमुख समस्याओं का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.