लखनऊ, अप्रैल 9 -- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए एक खुला पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने मौजूदा फैसले पर सवाल उठाए और अपनी सरकार के समय की तुलना भी की। हाल ही में योगी सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह करने का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी अप्रैल महीने से लागू करने की बात कही गई है। सरकार के इस फैसले को लेकर जहां कुछ वर्गों में संतोष दिखा, वहीं विपक्ष ने इसे अपर्याप्त बताते हुए आलोचना की है। अखिलेश यादव ने अपने पत्र में लिखा कि प्रिय शिक्षामित्रों, हमारे समय में आपको 40,000 रुपए तक का मानदेय मिलता था। 9 साल की प्रताड़ना के बाद भाजपा सरकार ने डर के कारण अब महज 18,000 रुपए बढ़ाए हैं, वह भी एहसान जत...