नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- मोबाइल रिचार्ज कराना आजकल हर स्मार्टफोन यूजर की जरूरत बन गया है। लेकिन अगर आपको एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे 3 साल तक इस टेंशन से छुटकारा मिल जाए तो कैसा रहेगा? रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए 10,000 रुपए का ऐसा प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 1095 दिन यानी पूरे तीन साल की वैलिडिटी मिलती है। खास बात यह है कि इस प्लान में सिर्फ कॉलिंग ही नहीं, बल्कि रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और OTT समेत कई दूसरे फायदे भी दिए जा रहे हैं। अब सवाल है कि क्या 10,000 रुपए एक साथ खर्च करना वाकई फायदे का सौदा है? दरअसल, Jio के पास 3,599 रुपए और 3,999 रुपए वाले सालाना रिचार्ज प्लान भी हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी एक को लगातार तीन साल तक रिचार्ज कराते हैं, तो कुल खर्च 10,797 रुपए या 11,997 रुपए तक पहुंच सकता है। ...