भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। कभी दक्षिण अमेरिका के एंडिज पर्वतमालाओं में उगाये जाने वाला आलू आज देश के मुख्य आहारों में शामिल हो चुका है। करीब 350 से 400 साल पहले ब्रिटिश मिशनरियों एवं पुर्तगाली व्यापारियों द्वारा देश में लाये गये आलू लोगों की जुबां पर इस कदर चढ़ा कि न केवल खपत के मामले में देश नंबर एक बना हुआ है, बल्कि उत्पादन के मामले में नंबर दो पर काबिज है। अगर हम आंकड़ों की बात करें तो करीब 45 हजार मीट्रिक टन हर साल आलू इस जिले में उपजाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ हर साल भागलपुरी करीब 456 हजार करोड़ का आलू खा जा रहे हैं। विशेषज्ञों की माने तो आलू स्वादिष्ट, पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन करने से शरीर को आवश्यक ऊर्जा, पोटेशियम और विटामिन सी मिलता है। साथ ही आलू में बहुत कम वसा, कम गर्मी और उच्च आहार फाइबर होता ह...