मुंगेर, अगस्त 15 -- बरियारपुर। निज संवाददाता बरियारपुर प्रखंड की हरिनमार पंचायत के बाढ़ पीड़ितों की मुसीबतों का अंत नहीं हो पा रहा है। इस पंचायत के हजारों बाढ़ पीड़ितों का जीवन एक टापू में काट रहे हैं। समूचा गांव गंगा के पानी से घिरा है। बाढ़ पीड़ितों के लिये नाव ही एक सहारा बना है। जब कोई बीमार पड़ता है डॉक्टर पास जाने का साधन नाव ही बच जाता है। बाढ़ के कारण पंचायत में विद्यालय भी बंद कर दिया गया है। पंचायत से मुख्य मार्ग का संपर्क भंग हो गया है। ऊंचे स्थान पर रहने को विवश: हरिनमार पंचायत के महेश मंडल ने बताया कि बाढ़ में हमारी जिन्दगी नर्क के समान हो जाती है। उसने बताया कि बरियारपुर प्रखंड से करीब 10 किलोमीटर दूर गंगा पार में बसा हुआ है। इस पंचायत में 19 वार्ड है। पंचायत के सभी वार्ड में गंगा का पानी घुस जाता है। गांव के लोगों को ऊंचे स...