कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर। पुस्तकों के नाम व संस्करण में बार-बार परिवर्तन को लेकर एमएल फाउंडेशन ट्रस्ट ने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर साल नई किताबें खरीदनी पड़ती हैं, जबकि पुरानी उपयोग योग्य होती हैं। महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि किताबों में अनावश्यक बदलाव रोका जाए और एक समान पाठ्यपुस्तक प्रणाली लागू की जाए। इस दौरान अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, कुलदीप सिंह यादव, बृजेंद्र यादव, शेखर तिवारी, अमन राणा आदि अधिवक्ता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...