हमीरपुर, मार्च 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। हर साल टीबी रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खतरनाक पहलू ये कि एमडीआर टीबी के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। सामान्य टीबी के मरीजों को नोटिफाइड करके उपचारित किया जा रहा है। सभी सरकारी अस्पतालों में टीबी के नि:शुल्क उपचार उपलब्ध है। आंकड़ों में हर साल बढ़ रहे है टीबी के मरीजवर्ष 2023 में जनपद में 2930 टीबी मरीज चिन्हित हुए। जबकि इसी वर्ष 2557 मरीज टीबी से पूरी तरह से ठीक भी हुए। इन मरीजों में 131 मरीजों को एमडीआर टीबी की शिकायत थी। इसी तरह वर्ष 20224 में कुल 3513 मरीजों को चिन्हित करने के साथ ही 3230 मरीजों को टीबी से मुक्ति मिली। इसमें भी एमडीआर टीबी के मरीज 107 थे। 2025 में 3712 टीबी मरीजों को चिन्हित किया गया, जिनमें 3476 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए जिसमें 136 मरीज एमडीआर टीबी के थे। 2026 में अब त...