मधेपुरा, जुलाई 2 -- आलमनगर, एक संवाददाता जिले के बाढ़ प्रभावित प्रखंड आलमनगर की बड़ी आबादी हर साल बाढ़ की विभीषिका झेलने को विवश होते हैं। जून महीने के बाद से इस इलाके के लोग बाढ़ पूर्व तैयारी में जुट जाते हैं। इस इलाके में बाढ़ के दौरान सबसे अधिक परेशानी आवागमन को लेकर होती है। प्रखंड के किशनपुर-रतवारा, खापुर, गंगापुर पंचायत के करीब तीन दर्जन गांव व टोला बाढ़ से हर साल प्रभावित होते हैं। इसके अलावा बड़गांव, इटहरी और कुंजौरी पंचायत भी बाढ़ की चपेट में आता है। इन सभी छह पंचायतों की लगभग 60 से 70 हजार आबादी के समक्ष कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। बाढ़ से निजात दिलाने को लेकर सरकार की तरफ से कई योजनाएं तो बनाने की बात कही गयी। लेकिन इस दिशा में ठोस रणनीति नहीं बन पायी है। हैरानी की बात है कि बाढ़ प्रभावित इलाका में बेहतर आवागमन के लिए हाई लेवल ...