हर साल एक करोड़ चिकित्सा पर्यटकों का लक्ष्य रखें: गोयल
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत को चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में हर साल एक करोड़ विदेशी मरीजों को इलाज की सुविधा देने का लक्ष्य रखना चाहिए। भारत के पास बेहतर डॉक्टर, आधुनिक चिकित्सा तकनीक और दुनिया के कई देशों की तुलना में 60 से 80 फीसदी तक कम इलाज खर्च जैसी बड़ी ताकत है। बस जरूरत इस क्षमता को बेहतर तरीके से दुनिया के सामने रखने की है।
चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना सोमवार को नई दिल्ली में भारत हेल्थ ग्लोबल एक्सपो-2026 के दौरान संजीवनी-2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना को रखा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मरीजों की देखभाल करने वालों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रमाणन दिया जाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.