लखनऊ, अक्टूबर 12 -- आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों से उन्होंने संवाद किया और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विभिन्न मामलों पर अधिकारियों को दिए निर्देश जनता दर्शन के दौरान लोगों ने उपचार एवं आर्थिक सहायता, पुलिस कार्रवाई, राजस्व संबंधी मामलों, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी। कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर प्रकरणों की जान...