खगडि़या, जून 2 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। लोगों के हर समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही हो जाए। अपनी समस्याओं को लेकर लोगों को प्रखंड अथवा जिला कार्यालय तक जाने की जरूरत नही पड़े। सहयोग शिविर का यह मुख्य मकसद है। यह बातें डीएम नवीन कुमार ने सदर प्रखंड के गौड़ाशक्ति पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को अपने किसी भी काम को करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं काटना पड़े। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में 4044 आवेदनों में से 3304 का हुआ निपटारा समस्याओं का समाधान वहीं लोगों को बताया कि पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर पर तैनात कार्यपालक सहायक ही जरूरत पड़ने पर आवेदन भी लिख देंगे और ऑनलाईन आवेदन भी कर देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी बिचौलिया के चक्कर में ...