हर सड़क को बनाया जाएगा सुविधाजनक : गड़िया
बागेश्वर, मई 17 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। वार्षिक अनुरक्षण मद से दूणी-सुकुण्डा मोटर मार्ग की हालत सुधरेगी। पांच किमी सड़क का सुधारीकरण होगा। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि अपनी विधानसभा की हर सड़क को सुविधाजनक बनाया जाएगा। रविवार को उन्होंने दूणी में 75.56 लाख की लागत से पांच किमी सुधारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सशक्त पहल है। सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है। मोटर मार्ग के सुधारीकरण से स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- सड़क के लिए विधायक से मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.