नई दिल्ली, फरवरी 12 -- HAL Q3 Result: डिफेंस सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड का भी तोहफा दिया है। इस तिमाही में कंपनी ने प्रॉफिट में करीब 30 पर्सेंट की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में परिचालन से राजस्व में 10.65% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई और यह Rs.7,698.80 करोड़ तक पहुंच गया। परिचालन मोर्चे पर इसका एबिटा वार्षिक आधार पर 30.5% बढ़कर Rs.1870.97 करोड़ हो गया जबकि पिछले वर्ष यह Rs.1433.21 करोड़ था। वहीं, मार्जिन एक वर्ष पहले के 20% से बढ़कर 24% हो गया।डिविडेंड का ऐलान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2026 के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि 5 रुपये के प्रत्येक पूर...