नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- भारत की जानी-मानी इंजीनियरिंग, रिसर्च और डिजाइन (ER&D) कंपनी टाटा एलेक्सी ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में टाटा एलेक्सी का मुनाफा करीब 28 पर्सेंट उछल गया है। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 75 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। इस बीच, मंगलवार को कंपनी के शेयर में तगड़ा उछाल आया और यह 3.06% या 138.15 रुपये बढ़कर 4650 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 4666.90 रुपये से 4518 रुपये के बीच रहा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 6,733.50 रुपये और 52 हफ्ते का लो 3,970 रुपये है।कैसे रहे तिमाही नतीजे मार्च तिमाही में टाटा एलेक्सी ने 220.35 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। यह पिछले साल इसी अवधि के 172.41 करोड़ रुपये के मुकाबले 27.80% की बढ़ोतरी है। इसकी मुख्य वजह चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.